जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा दो मई को पीईटी और पीपीएचटी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए जिला मुख्यालय जांजगीर में तीन-तीन परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षाओं के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए 30 अप्रैल को शाम 4 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीईटी की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोहपर 12.15 बजे तक होगी। इसी प्रकार पीपीएचटी की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से सायं 5.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीईटी की परीक्षा में 952 और पीपीएचटी की परीक्षा के 876 परीक्षार्थियों के लिए तीन परीक्षा केन्द्रों में बैठक व्यवस्था की गई है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने इन परीक्षाओं के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए परिवहन अधिकारी और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। जिला मुख्यालय के शासकीय जाज्वल्य देव नवीन कन्या महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक और हनुमान बगस गट्टानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal