मालखरौदा(एचकेपी 24 न्यूज)। नगर पंचायत अडभार के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का ताला शुक्रवार 26 अप्रैल को सुबह 8 बज कर 30 मिनट तक नही खुला था।जबकि वर्तमान मे विद्यालय खुलने का समय सुबह 7 बज कर 30 मिनट है।लापरवाह एंव मन मौजी शैली से कार्य करने वाले शिक्षक-शिक्षिका के वजह विद्यार्थियो को विद्यालय का पर्याप्त लाभ नही मिल पा रहा है।इस बारे मे पालको ने कहा कि शिक्षको के विद्यालय खोलने एंव बन्द करने का कोई निर्धारित समय नही है।विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका नियम को किनारे कर अपना मन मौजी कार्य करते है।आगे कहा कि शिक्षक-शिक्षिका के बच्चे नीजी स्कूल मे पढाई कर रहे है।इसलिए वो लोग सरकारी विद्यालय का स्तर ऊंचा करने कोई विशेष ध्यान नही देते है।जिसका नुकसान हमारे बच्चो को है।पालको ने लापरवाही बरतकर मन मौजी समय मे स्कूल खोलने एंव बन्द करने वाले शासकीय नवीन प्राथमिक शाला अडभार में पदस्थ शिक्षक-शिक्षिका के जांच करवाकर उचित कार्यवाही करने का निवेदन किया है।नियम को किनारे कर अपने मन मुताबिक समय पर विद्यालय खोलने एओव बन्द करने वाले शिक्षको के खिलाफ उचित कार्रवाही करने बेहद जरुरी है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal