जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण में आज मंगलवार 23 अपै्रल को जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। मतदान सुबह 7 बजे से प्रारंभ हुई। अनंतिम आंकड़ों के अनुसार जांजगीर-चांपा संसदीय क्षेत्र के सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों में 60.81 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के इस आंकड़े में परिवर्तन संभावित है। जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिले के 6 विधानसभा अकलतरा, जांजगीर-चांपा सक्ती, चन्द्रपुर जैजैपुर और पामगढ़ तथा बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के 2 विधानसभा बिलाईगढ़ एवं कसडोल शामिल है।लोकसभा निर्वाचन हेतु सहायक रिटर्निंग कार्यालय से प्राप्त अनंतिम आंकड़ो के अनुसार विधानसभा अकलतरा में 63.5 प्रतिशत, विधानसभा जांजगीर-चांपा में 67.5 प्रतिशत विधानसभा सक्ती में 64.57 प्रतिशत, विधानसभा चन्द्रपुर में 60.02 प्रतिशत विधानसभा जैजैपुर में 59.51 प्रतिशत पामगढ़ में 59.41 प्रतिशत बलौदाबाजार-भांठापारा जिले के विधानसभा बिलाईगढ़ में 60.4 प्रतिशत और कसडोल में 55.4 प्रतिशत मतदान हुआ।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal