जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन 2019 की निर्वाचन प्रक्रिया के लिए जिले मेें आज 23 अप्रैल को मतदान किया गया। जिले के सभी क्षेत्रों में मतदाताओं ने उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिले में लगातार स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता व साक्षरता के कार्यक्रम आयोजित किए गए। चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगरैल के 829 मतदताओं में से 587 मतदाताओ ने सायं चार बजे तक मतदान कर लिया था।डभरा एसडीएम श्री अनुपम तिवारी ने बताया कि ग्राम बगरैल की मतदाता सूची में 401 पुरूष एंव 428 महिलाओ का नाम शामिल है। आज मतदान दिवस के दिन सायं चार बजे तक 311 महिला और 276 पुरूषों ने मतदान कर लिया था। उल्लेखनीय है कि विगत विधानसभा निर्वाचन 2018 में बगरैल में किसी मतदाता ने वोट नहीं किया था। इसी प्रकार जांजगीर तहसील के ग्राम मड़वा में भी मतदाताओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ मतदान में सहभागी हुए। मड़वा के दो मतदान केन्द्र 29 व 30 के कुल 1421 मतदाताओ में से सायं 04:30 बजे तक 1138 मतदाताओं ने वोट डाले है। मतदान करने वाले मतदाताओं में 561 पुरूष एंव 577 महिला मतदाता शामिल है।उल्लेखनीय है कि विगत विधानसभा निर्वाचन 2018 में बगरैल में किसी मतदाता ने वोट नहीं किया था। वहीं ग्राम मड़वा में भी मतदान का प्रतिशत बहुत कम था।
Check Also
सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …
HKP24News Online News Portal