Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-मतदान के लिए श्रमिको/कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कारखाना अधिनियम 1948 तथा छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958 के तहत अंतर्गत आने वाले सभी कारखानो/संस्थाओं में कार्यरत श्रमिको/कर्मचारियों के लिए मतदान दिवस मंगलवार 23 अप्रैल को अवकाश घोषित किया गया है। श्रम पदाधिकारी श्री व्ही के पटेल ने बताया कि कारखाना/संस्थाओं में कार्यरत श्रमिक/कर्मचारी मताधिकार से वंचित न हो, इसके लिए यह अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे संस्थान जहां सप्ताह के सातो दिन कार्य किया जाता है, वहां प्रथम व द्वितीय पाली में दो-दो घंटे का अवकाश मतदान के लिए दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ श्रम विभाग मंत्रालय से जारी आदेश के परिपालन में श्रम पदाधिकारी ने जिले के कारखाना प्रबंधको को पत्र जारी कर सूचित किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …