जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज सक्ती के नंदेलीभाठा स्थित शासकीय आईटीआई भवन में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां सामाग्री वितरण एवं वापसी में नियोजित किए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जानकारी ली। कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होने की हिदायत दी। कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, छांव की व्यवस्था के संबंध में भी सक्ती एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा को निर्देशित किया। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात बलो एवं मतदान केन्द्र तक परिवहन के लिए उपलब्ध कराए गए वाहनों के बारे में जानकारी लिया।सभी मतदान दलों को प्राथमिक चिकित्सा पेटी उपलब्ध करवाने एवं स्ट्रांग रूम परिसर में मेडिकल टीम उपलब्ध रखवाने के लिए भी कहा है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, डभरा एसडीएम श्री अनुपम तिवारी उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal