धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव 2019 के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रजत बंसल ने जिले के चारों विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को रिजर्व दल के मतदान अधिकारियों की नियुक्ति करने हेतु नोडल नियुक्त किए थे। साथ ही उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी, किन्तु उक्त अधिकारियों द्वारा निर्वाचन संबंधी सौंपे गए दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही व उदासीनता बरती गई। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमतरी डीआर .गजेन्द्र, कुरूद डीपी सिंग, मगरलोड प्रदीप शर्मा और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नगरी आरपी दास शामिल हैं। निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित होने के कारण, उनका यह कार्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानित नियमों के प्रतिकूल है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal