महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)।एक महिला ने मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया है। महिला फेफड़े की बीमारी से जूझ रही है। बीती रात से ही उनकी तबियत और बिगड़ गई। घरवाले उन्हें सुबह अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन महिला ने कहा कि वो पहले वोट देंगी। जिसके बाद घरवाले उन्हें पहले मतदान केंद्र लेकर गए। जहां महिला ने वोट डाला फिर अस्पताल जाकर इलाज के लिए भर्ती हुई। बातचीत के दौरान महिला ने कहा कि यह पर्व 5 साल में एक बार आता है, तबियत तो खराब होती रहती हैं।पंजाबी पारा महासमुंद की 65 साल की बीमार महिला बसन्ती बाई फेफड़े में पानी भरने की बीमारी से जूझ रही है। उनका इलाज पिछले 1 महीने से चल रहा है। बीती रात उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गयी थी। सुबह उनकी बेटी उन्हें अस्पताल ले जाने को तैयार हुई। लेकिन महिला ने कहा कि पहले मैं वोट डालूंगी फिर अस्पताल जाऊंगी। मां की इस इच्छा को मानते हुए बेटी ने साथ जाकर पिटियाझर स्थित श्री राम पाठशाला मतदान केंद्र क्रमांक 208 में सुबह 9 बजे मतदान किया । तब उन्हें सुकून मिला। मतदान के बाद वे स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती हुई जहां उनका इलाज चल रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal