राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)। नक्सल प्रभावित जिले के मोहला मानपुर से चौंकाने वाली खबर आ रही है। बुधवार की रात नक्सलियों ने फरमान जारी करते हुए ग्रामीणों को वोट नहीं डालने की धमकी दी। रास्ता रोककर उन्हें मतदान केंद्र जाने से रोका तो ग्रामीण गुरुवार सुबह दूसरे रास्ते से वोटिंग करने पहुंच गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से बूथ क्रमांक का जिक्र नहीं किया जा रहा है।फिलहाल वहां सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग में जुट गए हैं। ग्रामीण पूरी सुरक्षा के बीच वोटिंग कर रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर व कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है। नक्सलियों के मंसूबों पर लोगों ने वोट डालकर पानी फेर दिया है।राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के बाहर लगी भीड़ लोगों के उत्साह को बयान कर रही है। सुबह 7 बजे से ही मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने पोलिंग बूथ पहुंच गए थे। अधिकांश मतदान केंद्रों में पुरुषों की बजाय महिला मतदाओं की लंबी-लंबी भीड़ वोट डालने के लिए लगी हुई है। नक्सल प्रभावित मोहला मानपुर में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं राजनांदगांव, खैरागढ़, डोंगरगढ़, खुज्जी, डोंगरगांव, कवर्धा और पंडरिया में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक लोग वोट डालेंगे।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal