Breaking News

राजनांदगांव-चुनाव के दौरान नक्सलियों ने किया विस्फोट,आइटीबीपी का एक जवान घायल…

राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को बाधित करने के लिए नक्सलियों ने एक बड़ी घटना को मानपुर में अंजाम दे दिया है। गुरुवार सुबह वोटिंग के बीच 11.30 बजे नक्सलियों ने मानपुर के ग्राम धब्बा-मेढ़ा के बीच ब्लास्ट किया। इसमें  आइटीबीपी का एक जवान घायल हो गया है। नक्सल ऑपरेशन एएसपी गोरखनाथ बघेल ने बताया कि जवान को प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव लाया जा रहा है। सुरक्षाबल के जवान रोड ओपनिंग के लिए निकले थे।नक्सल ऑपरेशन एएसपी गोरखनाथ ने बताया कि नक्सलियों ने ग्राम धब्बा और मेढ़ा के बीच साइकिल में कुकर बम रखकर ब्लास्ट किया है। रोड ओपनिंग के लिए निकली आईटीबीपी की पार्टी को निशाना बनाते हुए रिमोट से विस्फोट किया है। फिलहाल जवानों ने सर्चिंग तेज कर दी है। पास के पोलिंग बूथों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।बुधवार की रात नक्सलियों ने फरमान जारी करते हुए ग्रामीणों को वोट नहीं डालने की धमकी दी। रास्ता रोककर उन्हें मतदान केंद्र जाने से रोका तो ग्रामीण गुरुवार सुबह दूसरे रास्तेसे वोटिंग करने पहुंच गए। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से बूथ क्रमांक का जिक्र नहीं किया जा रहा है। फिलहाल वहां सुरक्षाबल के जवान सर्चिंग में जुट गए हैं। ग्रामीण पूरी सुरक्षा के बीच वोटिंग कर रहे हैं। रिटर्निंग ऑफिसर व कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई है।नक्सलियों के मंसूबों पर लोगों ने वोट डालकर पानी फेर दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …