Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-स्वीप मतदाता जागरूकता क्रिकेट स्पर्धा-पुलिस विभाग की टीम ने जीता फाईनल मैच,खिलाड़ी हरीश यादव को मैन आॅफ द मैच तो कलेक्टर नीरज बंसोड को मिला मैन आफ द सीरिज का खिताब…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के कांसा, कोसा, कंचन की नगरी चांपा स्थित भालेराय मैदान में स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 12 अप्रैल से छः दिवसीय क्रिकेट मैच का कल 17 अप्रैल को समापन हुआ।प्रत्येक मैच 10-10 ओव्हर का खेला गया।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज बनसोड़ के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न विभागों के क्रिकेट खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कलेक्टोरेट और पुलिस विभाग की टीम द्वारा 16 अप्रैल को सेमी फाइनल मैच जीतकर कल 17 अप्रैल को शाम उनके द्वारा फाइनल मैच खेला गया। इसके पूर्व कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ ने दर्शकों, खेल प्रेमियों और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने की शपथ दिलाई।भालेराय मैदान में फाइनल मैच खेलने के लिए टास किया गया। पुलिस की टीम ने टाॅस जीतकर बेटिंग करने का फैसला लिया। इसके पहले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर की अगुवाई में  पुलिस की टीम ने  एसडीओपी श्री जीतेंद्र चन्द्राकर की कप्तानी में बेटिंग करते हुए 90 रन बटोरकर कलेक्टोरेट टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ की कप्तानी में कलेक्टोरेट टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 47 रन ही बना पाये। खेल में पुलिस की टीम को विजयी घोषित किया गया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक जो पॉल मैम्पिली और कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस विभाग की टीम के खिलाड़ी श्री हरीश यादव को मैन आॅफ द मैच और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बनसोड़ को मैन आफ सीरिज का खिताब प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजीत वसंत, सहायक कलेक्टर श्री राहुल देव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में दर्शकगण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …