Breaking News

नारायणपुर-दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले 20 किलो का IED बरामद,एसपी मोहित गर्ग ने की इसकी पुष्टि…

नारायणपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले में जवानों ने फिर एक बार नक्सलियों ने मनसूबों पर पानी फेर दिया है. जवानों ने इलाके से 20 किलो का आईईडी बरामद किया है. मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव को प्रभावित करने के लिए नक्सलियों ने इस आईईडी को लगाया था. फिलहाल जवानों ने आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है. बेनूर थाना क्षेत्र की ये घटना है. नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने इसकी पुष्टि की है.मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को नारायणपुर जिले के जवान सर्चिंग के लिेए निकले थे. इसी दौरान बेनूर थानां क्षेत्र के किलेपाल गांव के सड़क पास नक्सलियों का लगाया आईईडी जवानों ने डिटेक्ट किया. आईईडी को जवानों ने तत्काल डिफ्यूज कर दिया. अब कांकेर में दूसरे चरण के मतदान को देखते हुए सुरक्षा बल के जवान और मुस्तैद हो गए है. सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की सर्चिंग तेज कर दी गई है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …