जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)। कलेक्टर श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज बुधवार 17 अप्रैल को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लिया। कलेक्टर ने कहा कि मेडिकल वेस्ट के सुरक्षित निष्पादन के लिए पर्यावरण संरक्षण मंडल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के सचिवालय से समय-समय पर निर्देश जारी किया गया है। सभी निर्देशों का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय के माध्यम से प्रेषित करना सुनिश्चित किया जाए। मेडिकल अपशिष्ट के सुरक्षित निष्पादन के लिए समिति गठन भी किया जाना है। समिति गठित कर इसकी सूचना भी जिला कार्यालय को तत्काल प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने कहा कि जिला चिकित्सालय सहित, सिटी क्लीनिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वच्छता के लिए किये गये उपायों के बारे में भी जिला कार्यालय को अवगत करायें। सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के परिसर, आपरेशन थियेटर, लेब, ओपीडी, वार्ड, ड्रेसिंग कक्ष की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। बैठक में जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. विजय अग्रवाल, सिविल सर्जन डाॅ. कुर्रे, जांजगीर नगर पालिका के सीएमओ श्री पटनायक, डीपीएम श्री गिरीश कुर्रे उपस्थित थे।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal