जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वीप मतदाता जागरूकता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाईनल मैच कलेक्टोरेट शाखा और पुलिस टीम के बीच होगा। दोनो टीम्स सेमीफाईनल मैच जीत कर फाईनल में पहुंची है।सेमीफाईनल में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ को मैन आॅफ द मैच घोषित किया गया।प्रतियोगिता में पुलिस व शिक्षा विभाग और कलेक्टोरेट व राजस्व विभाग के बीच मैच खेला गया। प्रथम मैच में पुलिस की टीम ने शिक्षा विभाग के सामने 106 रनो का लक्ष्य रखा। लेकिन शिक्षा विभाग की टीम 32 रन पर ही आल आउट हो गई। दूसरे सेमी फाईनल मैच में कलेक्टोरेट की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय कर कुल 68 रन बनाए। राजस्व विभाग की टीम पूरे ओव्हर में सात विकेट मे केवल 60 रन पर बना पाए। मैच बहुत ही रोमांचक रहा। अंतिम ओवर में बालिंग की जिम्मेदारी टीम के कप्तान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने ली। अंतिम ओव्हर में 6 बाल पर 14 रन बनाने का लक्ष्य था। जिला निर्वाचन अधिकारी अपने मैच के अंतिम ओव्हर में दो विकेट लिए और मात्र तीन रन दिए। जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, डिप्टी कलेक्टर श्री डहरिया, जिला पंचायत के लेखा अधिकारी श्री गजेन्द्र सिदार, सुजीत राठौर ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। सक्ती एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वशा, डिप्टी डीईओ श्री बजरंग दुबे, एएसएलआर श्री विनय पटेल, चांपा क्रिकेट संघ के पदाधिकारी व नगर के गणमान्य नागरिक खिलाड़ियो का उत्साह बढ़ाया। दर्शको के पेयजल के लिए स्वीप पियाऊ की व्यवस्था की गई है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक श्री के डी महंत, डाॅ सराफ और अभिशेख द्वारा रोचक कामेंट्री से दर्शको का अद्यतन जानकारी और मतदाता जागरूकता के संदेश भी दिए। भालेराय मैदान में मतदाता जागरूकता के पोस्टर व फ्लैग लगाए गए है इसके अलावा एलईडी के माध्यम से क्रिकेट का लाइव टेलीकास्ट और स्वीप वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। इल्यासबेग, मकसूद खान, दाउद मेमन, विजय थवाईत ने एम्पायरिंग की जिम्मेदारी निभायी। इसरार अहमद, जतिन सबूजा, दयाकांत थवाईत ने स्कोरिंग का कार्य किया।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal