Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-सामान्य प्रेक्षक विरेन्द्र भूषण ने सक्ती के स्ट्रांग रूम का की निरीक्षण…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा निर्वाचन के लिए सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित स्ट्रांग रूम का जांजगीर लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक श्री विरेन्द्र भूषण ने निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने मतदान सामाग्री के वितरण एवं वापसी के लिए तैयार किये जा रहे बेरिकेटिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उपस्थित अधिकारियों ने जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी के लिए दो स्थानों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की गयी है। जांजगीर के पेण्ड्री स्थित शासकीय पालिटेक्निक भवन से विधानसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा, अकलतरा और पामगढ़ के मतदान दलों को सामाग्री वितरण किया जाएगा।

इसी प्रकार सक्ती के नंदेलीभांठा स्थित शासकीय आईटीआई भवन से चन्द्रपुर, सक्ती और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान सामाग्री का वितरण होगा। सभी ईव्हीएम मशीन और व्हीव्हीपैट की कमीशनिंग जांजगीर के स्ट्रांग रूम में की जा रही है। कमीशनिंग पश्चात  चन्द्रपुर, सक्ती और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रयुक्त होेने वाले ईव्हीएम और व्हीव्हीपैट को सक्ती के स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा। वहां से मतदान दलों को  सामाग्री वितरण होगी। मतदान के पश्चात वापसी होने पर उन मशीनों को वापस जांजगीर के स्ट्रांग रूम में मतगणना तक सुरक्षित रखी जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …