Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-लोकसभा निर्वाचन हेतु लगेंगे 7 हजार 780 वाहन,वाहनों की अधिग्रहण का कार्य यथाशीघ्र…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जांजगीर-चांपा जिले में 7 हजार 780 वाहनों की व्यवस्था की गई है।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ के निर्देशानुसार इन वाहनों के अधिग्रहण का कार्य यथाशीघ्र किया जाएगा। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदान दलों के परिवहन हेतु 98 बड़ी बसें, 258 मिनी बस, 10 ट्रक, 10 पिकअप, 10 जीप, सुरक्षा बलों के परिवहन के लिए 10 बड़ी बसें, 20 मिनी बस, 40 ट्रक, 20 पिकअप, 80 जीप, 10 कार(बुलेरों, स्कार्पियों, सुमो, इनोवा), 18 अन्य वाहन, जोनल, सेक्टर और उड़नदस्ता दलों के लिए 180 कार (बुलेरों, स्कार्पियों, सुमो, इनोवा) वाहन की व्यवस्था की गई है। इसी तरह मतदान दलों, सुरक्षा बलों और जोनल सेक्टर अधिकारियों के लिए शासकीय अर्द्धशासकीय विभाागों से 81 वाहन, मतदान दलों, सुरक्षा बलों और जोनल सेक्टर अधिकारियों के लिए निजी संस्थाओं से 5 हजार 941 निजी वाहन की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों से 170 वाहनों की व्यवस्था भी की जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …