Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्र के लिए शुरू हुआ ईव्हीएम की कमीशनिंग कार्य…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में आज ग्राम पेण्ड्री स्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन में ईव्हीएम की कमीशनिंग का कार्य आज प्रारंभ कर दिया गया है। कमीशनिंग दौरान जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के व्यय प्रेक्षक जेओ पाॅल मैम्पिली भी उपस्थित थे।

कमीशनिंग की जिम्मेदारी सेक्टर अधिकारियों और विभिन्न विभागों के इंजीनियर्स को सौंपी गई है। कलेक्टर कमीशनिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान सामाग्री वितरण की तैयारी के संबंध मेें स्थल भ्रमण कर रूट चार्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मतदान सामाग्री वितरण के लिए रूट चार्ट तैयार कर ली गयी है। प्रवेश के लिए विधानसभावार अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाया गया है। सीटाप में मिलान के बाद ही मतदान दलो को सामाग्री वितरण के लिए प्रवेश दिया जाएगा। निकासी के लिए एक अलग गेट भी बनेगा, जिसके करीब ही विधानसभावार वाहनों की पार्किंग होगी। मतदान दलो को सामग्राी प्राप्त करने के बाद ज्याद दूर पैदल चलना नही पड़ेगा। निकासी द्वार पर ही उन्हें मतदान केन्द्र तक जाने के लिए वाहन उपलब्ध रहेगा। इसी प्रकार की व्यवस्था सक्ती के नंदेलीभाठा स्थित शासकीय आईटीआई भवन में भी बनाई हैै। वहां के लिए भी रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। कमीशनिंग के दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री अजीत वसंत, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, चांपा एसडीएम श्री राहुल देव, डिप्टी डीईओ श्री बजरंब दुबे, सयुक्त कलेक्टर श्री एसएस पैकरा, जाजगीर एसडीएम श्री के एस पैकरा, एआरओ, ईव्हीएम प्रभारी श्री भानु प्रताप मिरी, सेक्टर आफिसर्स व इंजीनयर्स उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …