रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।छत्तीसगढ़ में बस्तर लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान में हाल में हुईं नक्सल घटनाओं के बावजूद पिछली बार के मुकाबले ज्यादा वोटिंग हुई। इस बार 61% से ज्यादा वोटिंग हुई वही पिछली बार ये 59% थी। शहरों में मतदान औसत 50% के पार रहा। सुकमा-बीजापुर में नक्सलियों ने चुनाव बहिष्कार किया था, फिर भी वोट प्रतिशत बढ़ा।दहशत के बीच बूथों में ग्रामीण पहुंचे तो जरूर, लेकिन इस बार स्थिति थोड़ी अलग देखने को मिली। वोट देने के बाद ग्रामीणों ने ऊंगलियों पर अमिट स्याही नहीं लगवाई। उन्हें डर था कि नक्सली स्याही देखकर पहचान न लें। यहां जब एक 70 साल की एक बुजुर्ग महिला से पूछा गया कि आप वोट देने गईं थी या नहीं, महिला ने कुछ देर से सहमते हुए जवाब दिया- गई थी, लेकिन किसी से मत कहना। उसने अपने अंगूठे को दिखाया और बताया कि अंगूठा लगाकर आ रही हूं। अमिट स्याही नहीं लगवाई, क्योंकि जान का खतरा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal