जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की अध्यक्षता में लोकसभा निर्वाचन 2019 शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) का गठन किया गया है। इसके लिए इलेक्ट्रानिक, प्रिण्ट एवं सोशल मीडिया पर माॅनिटरिंग के लिए उप ईकाईयों का गठन किया गया है। एमसीएमसी द्वारा निर्वाचन से संबंधित खबरो पर नजर रखी जा रही है। अभी तक तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर सोशल मीडिया में खर्च की जानकारी मांगी गई थी। जिसमें दो प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया एकाउंट पर केवल डिजिटल सामाग्री फारवर्ड करने पर केवल इंटरनेट खर्च को स्वीकार किया है। साथ किसी भी आईटीएक्सपर्ट को भुगतान नहीं करने की बात कही है। इसी प्रकार एक प्रत्याशी द्वारा नोटिस का जवाब नहीं दिए जाने पर बाजार के प्रचलित इंटरनेट खर्च व आईटी एक्सपर्ट का अनुमानित राशि दर्ज करने हेतु व्यय प्रेक्षक को जानकारी प्रेषित की गई है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal