जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ एवं जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने आज गुरुवार 11 अप्रैल को जिले के विकासखण्ड सक्ती पहुंचे और लोकसभा निर्वाचन हेतु नंदेलीभांठा स्थित आईटीआई भवन सक्ती में सामाग्री वितरण हेतु बनाये गये स्ट्रांग रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान सामाग्री वितरण के लिए बेरिकेटिंग व्यवस्था, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, बैठक व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन हेतु नंदेलीभांठा स्थित आईटीआई भवन सक्ती से विधानसभा क्षेत्र सक्ती, चन्द्रपुर और जैजैपुर के लिए सामाग्री का वितरण किया जाएगा।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal