Breaking News

कोरबा-पति ने फोन पर बात करने से मना किया,तो महिला ने कर ली खुदकुशी,कोरबा के दादरखुर्द में 26 वर्षीय गायत्री पटेल ने अपने ससुराल में पति से किसी बात को लेकर विवाद होने पर जहर खाकर कर ली खुदकुशी…

कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले में एक नवविवाहिता ने पति से विवाद होने के बाद जहर खाकर खुदखुशी कर ली. घटना दादरखुर्द की है, जहां 26 वर्षीय गायत्री पटेल ने अपने ससुराल में पति से किसी बात को लेकर विवाद होने पर जहर खा लिया. इसके बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया.मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री पटेल (मृतका) किसी लड़के से बात करती थी. दोनों में पिछले 6 माह से मोबाइल पर मैसेज और कॉल के जरिए बातचीत हो रही थी. इस दौरान पति के मना करने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. इसके बाद महिला ने घर में रखे कीटनाशक को खा लिया.गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पतला में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि करीब 6 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी. बहरहाल, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोरबा तहसीलदार ने मामला दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …