Breaking News

डभरा-युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव ने गोबरा बस्ती के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला में अध्ययनरत् विद्यार्थियो से की मुलाकात,बच्चो को ज्ञान वर्धक जानकारियां प्रदान कर बढाया मनोबल,बच्चो से चर्चा करने पर विद्यालय भवन का जर्जर होने के कारण सितम्बर 2016 से जनपद प्राथमिक शाला का जुगाड के अतिरिक्त कक्ष मे कक्षो का संचालन होने एंव 27 जून 2016 से अब तक शिक्षिका श्री मति लता मिरी के विद्यालय न आने की मिली जानकारी,हिन्देश ने बच्चो से कहा नया विद्यालय भवन निर्माण कार्य स्वीकृत करवाने का करेंगे प्रयास एंव शिक्षिका लगभग तीन वर्ष से नियम विरुध्द अनुपस्थित होने के स्थिति में जिलाधीश महोदय को पत्र लिख कर उचित कार्रवाही करवाने करेंगे निवेदन…

डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश यादव बुधवार 10 अप्रैल को गोबरा के बस्ती मे संचालित होने वाला शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे।जहां अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर ज्ञानवर्धक जानकारियां प्रदान कर मनोबल बढाया।विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियो से श्री यादव ने चर्चा किया।विद्यार्थियो ने कहा कि उनके विद्यालय का भवन पूरी तरह से जर्जर हो गया था।इसलिए सितम्बर 2016 से हम शासकीय जनपद प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष भवन मे पढाई-लिखाई कर रहे है।हमारे विद्यालय के पास अपने खुद का उपयोगी भवन नही है।इस दौरान श्री यादव उपस्थित शिक्षको से पूछा कि विद्यालय में पदस्थ शिक्षको की संख्या कितना है।जवाब मिला,कि तीन जने पदस्थ है।मौके पर दो जने उपस्थित थे।

एक अन्य अनुपस्थित शिक्षिका के बारे मे सवाल की गयी।तब जानकारी मिला की विद्यालय मे पदस्थ एक शिक्षिका श्री मति लता मिरी 27 जून 2016 से विद्यालय नही आ रही है।इसका जानकारी मिलने पश्चात् श्री यादव ने पूछा कि उस शिक्षिका के बारे में आप लोगो को कुछ जानकारी है।तब उपस्थित शिक्षको ने कहा कि हमारे शिक्षक उपस्थिति पंजी मे उनका नाम चल रहा है।लेकिन वो कहां है?कैसे है?क्या कर रहे है?वो अवकाश लिए है या नही?इस बारे मे कोई भी जानकारी नही है।इन बातो को सुन कर श्री यादव ने विद्यार्थियो से कहा कि आप लोगो के लिए नया भवन निर्माण कार्य स्वीकृत करवाने हर संभव प्रयास करेंगे।वही आप लोगो के विद्यालय मे पदस्थ शिक्षिका श्री मति लता मिरी नियम विरुध्द लगभग तीन वर्ष से अवकाश पर चल रही होगी,तो उनके खिलाफ जांच करवाकर उचित कार्रवाही करवाने जिलाधीश महोदय को पत्र लिख कर निवेदन करेंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट पहुंचने वाले लोगो को गुणवत्तायुक्त भोजन एवं नाश्ता उपलब्ध करवाने कलेक्टोरेट परिसर मे गढ कलेवा सेंटर खुलवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के फाउण्डर सह डायरेक्टर हिन्देश कुमार यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।स्वच्छता के साथ किफायती कीमत पर अपने-अपने कार्यो से कलेक्टोरेट …