Breaking News

जांजगीर-चांपा:-सोशल मीडिया में प्रचार-प्रसार पर व्यय की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए तीन अभ्यर्थियों को नोटिस जारी…

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने वाले तीन अभ्यर्थियों को व्यय की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गुहाराम अजगल्ले, इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री रवि शेखर भारद्वाज एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी श्री दाऊराम रत्नाकर को नोटिस जारी किया गया है। राज्य स्तरीय एमसीएमसी और जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी द्वारा मीडिया में प्रचार प्रसार पर निगरानी के दौरान पाए गए डिजिटल प्रचार सामाग्री का स्क्रीन शाॅट संलग्न कर नोटिस जारी किया गया है। डिजिटल प्रचार सामाग्री के निर्माण में आईटी एक्सपर्ट को किए गए भुगतान एवं इंटरनेट पर किए गए खर्च की जानकारी प्रस्तुत करने के लिए 10 अप्रैल तक का समय दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार  प्रत्याशी को प्रचार प्रसार में किए गए व्यय की जानकारी व्यय लेखा समिति के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …