रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान से ऐन पहले सुकमा (छत्तीसगढ़) पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस का दावा है कि एक साथ 34 नक्सलियों ने सोमवार (8 अप्रैल) को समर्पण किया है. इनमें से 18 स्थाई वारंटी नक्सली हैं, जिनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं. सुकमा एसपी के समक्ष एर्राबोर थाने में नक्सलियों ने सरेंडर किया है. चुनाव से पहले इतनी बड़ी तादाद में नक्सलियों के आत्मसमर्पण को बड़ी सफलता मानी जा रही है.बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 के तहत पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा. पहले चरण में छत्तीसगढ़ में एक मात्र सीट नक्सल प्रभावित बस्तर में वोटिंग होनी है. बस्तर संसदीय क्षेत्र के कई इलाके घोर नक्सल प्रभावित हैं. ऐसे में मतदान से ऐन पहले बड़ी तादाद में नक्सलियों के समर्पण को पुलिस की कामयाबी के तौर पर देखा जा रहा है.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुकमा के डब्बाकोंटा एरिया आरपीसी अध्यक्ष माड़वी हिंगा भरमार के साथ सरेंडर किया. सरकार की आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सलियों ने सरेंडर किया है. समर्पण करने वाले नक्सली सुकमा के मनिकोंटा, गगनपल्ली, कोंगडम, मेटटागुड़ा और मरईगुड़ा (राजस्व) के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इनपर कई नक्सल हिंसा की घाटनाओं में संलिप्त होने का आरोप है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal