जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ ने आज सोमवार 8 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान सामाग्री वितरण व्यवस्था के संबंध में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जांजगीर के पेण्ड्री स्थित शासकीय पाॅलिटेक्निक भवन और सक्ती के शासकीय आईटीआई भवन से मतदान सामाग्री का वितरण होगा। जांजगीर के पाॅलिटेक्निक भवन से जांजगीर-चांपा, पामगढ़ व अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो को मतदान सामग्री वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार सक्ती के शासकीय आईटीआई भवन से सक्ती, जैजैपुर व चन्द्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दलों को मतदान सामाग्री दी जाएगी। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को बताया कि जांजगीर में तीन विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलो कें लिए प्रवेश द्वार अलग- अलग बनाया जाएगा। प्रत्येक द्वार में सीटाप एप में मतदान दल के सदस्यों का मिलान क्यूआर कोड से किया जाएगा। मिलान के बाद ही स्ट्रांग रूम में प्रवेश दिया जाएगा। इसी प्रकार मतदान केन्द्र तक पहुंचाने वाले वाहनों की पार्किंग भी विधानसभावार की जाएगी, जिससे मतदान दलों को वाहन ढूंढ़ने में परेशानी नहीं होगी।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अजीत वसंत, लोकनिर्माण विभाग के ईई श्री वाय के गोपाल, एसडीओ श्री अमीत कश्यप उपस्थित थे।
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal