नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के वारपोरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों ने सेना के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. शनिवार को आतंकियों ने मोहम्मद रफी याटू को वारपोरा में उसके घर पर गोली मारी. रफीक को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और पुलिस ने आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.इससे पहले शनिवार सुबह ही सुरक्षाबलों ने शोपियां में दो आतंकियों को मार गिराया था. शोपियां जिले के इमाम साहिब इलाके में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक एमटेक का छात्र था और कुछ दिन पहले ही आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. सूत्रों ने मारे गए व्यक्ति की पहचान नूनर गांदरबल के रहने वाले राहिल राशिद शेख के रूप में की है. राहिल 3 अप्रैल को आतंकी संगठन में शामिल हुआ था. दूसरे आतंकवादी की पहचान शोपियां के किगाम निवासी बिलाल अहमद के रूप में हुई है. मारे गए दोनों आतंकवादी हिज्बुल आतंकी संगठन से जुड़े थे.
Check Also
मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…
🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …
HKP24News Online News Portal