Breaking News

जांजगीर-चाम्पा:-मतदाता जागरूकता एवं सुपोषण ज्योति कलश यात्रा में करीब 500 महिलाओं ने ली भाग,मतदाता जागरूकता की दिलाई शपथ….

जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने एवं मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नीरज कुमार बनसोड़ की उपस्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता एवं सुपोषण ज्योति कलश यात्रा का आयोजन किया गया।

ज्योति कलश यात्रा का आयोजन जिला मुख्यालय के कचहरी चैक स्थित सीटी क्लब से शासकीय हाईस्कूल क्रमांक एक के मैदान तक हुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग की करीब 500 से अधिक महिलाओं ने पीले रंग के आकर्षक पारंपरिक परिधान में और कलश सिर पर रखकर कलश यात्रा निकाली।कलेक्टर ने कलश यात्रा के समापन स्थल पर उपस्थित लोगो को निर्भिक होकर, बिना किसी प्रलोभन में आए, निष्पक्ष रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। स्वयं भी मतदान करने एवं अन्य मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की भी शपथ दिलाई गई।

कलश यात्रा के समापन स्थल पर निर्वाचन महात्यौहार की आकर्षक रंगोली बनाकर मोमबत्ती से सजाया गया। मतदाता जागरूकता के नारे लगाए। सुपोषण गीत का गायन हुआ। कार्यक्रम स्थल पर श्रीमती किरण बनसोड़, जिला पंचायंत सीईओ श्री अजीत वसंत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री एच आर चैहान, जांजगीर एसडीएम श्री के एस पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मेनका प्रधान, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे सहित महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …