कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले में जंगल में महुआ बीनने गए एक ग्रामीण पर भालू ने हमला कर दिया. संयोगवश ग्रामीण के साथ उसके दो पालतू कुत्ते भी थे. मालिक पर हमला होता देख कुत्तों ने भालू पर हमला कर दिया और किसी तरह उसे भागने में विवश कर दिया. कुत्तों के कारण ग्रामीण की जान तो बच गई,लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया.मिली जानकारी के मुताबिक रजगामार केरवा कीर्तनराम में निवास करता है. कीर्तनराम को बचपन से ही पालतू जानवरों से बहुत लगाव है. उसने घर में पशु-पक्षी और पालतू जानवर भी पाल रखा है. कीर्तन रोज की तरह मवेशी चराने केरवा जंगल गया था. उसके साथ दोनों कुत्ते भी थे. कीर्तन मवेशी चराते समय एक पेड़ के नीचे महुआ बीनने लगा. इसी दौरान उसका सामना एक भालू से हो गया. भालू ने कीर्तन पर हमला कर दिया.कीर्तन की जान बचाने उसके दोनों कुत्ते भालू पर भोंकते हुए हमला कर दिया और तब तक भोंकते रहे जब तक भालू भाग न गया. तब कहीं जाकर कीर्तन की जान बची. लेकिन तब तक कीर्तन गंभीर रूप से घायल हो गया था. किसी तरह तरह कीर्तन घर पहुंचा और उसे परिजनों ने जिला अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका उपचार जारी है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal