मिजोरम(एचकेपी 24 न्यूज)।चूजे को बचाने की कोशिश करने वाले मासूम को स्कूल ने सम्मानित किया है। शिलॉन्ग के साईरंग में रहने वाला 6 साल का डेरेक साइकिल चला रहा था कि गलती से उसके पहिए के नीचे एक चूजा आ गया था। बच्चा घबरा गया और उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। बच्चे की इस मासूमियत को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने डेरेक को सम्मानित किया है।बता दें कि जब बच्चा अस्पताल पहुंचा तो उसने एक हाथ में चूजा और दूसरे हाथ में 10 रुपये का नोट ले रखा था। चूजे को लेकर अस्पताल पहुंचे लड़के ने डॉक्टरों से उसे बचाने की अपील की। मासूम बच्चा डॉक्टरों से बोला- प्लीज इसे बचा लो। इस घटना को शिलॉन्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर संगा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसके बाद से लगातर ये बच्चा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रोफेसर ने बताया कि डेरेक के पिता धीरज छेत्री पेशे से किसान हैं। धीरज ने उन्हें बताया कि डेरेक ने गलती से साइकिल चूजे पर चढ़ा दी, जिससे वह घायल हो गया। बच्चे को यह नहीं मालूम था कि वह मर चुका है। बच्चे ने पैसे मांगे और चूजे को अस्पताल ले जाने की जिद की। प्रोफेसर ने बताया कि हम जब अस्पताल से डेरेक को लेकर घर पहुंचे। तब भी वह उसे बचाने की जिद कर रहा था। उसने 100 रुपये के नोट के साथ दोबारा अस्पताल जाने को कहा। ऐसी स्थिति में परिजनों को बताना पड़ा कि चूजा मर चुका है और उसका इलाज नहीं हो सकता।
Check Also
सक्ती:- खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के पास सी.एस.आर.मद से 6.52 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए छायादार शेड के तर्ज पर जन स्वास्थ्य सुरक्षा का दृष्टिकोण से सक्ती फाटक के पास सी.एस.आर.मद,डी.एम.एफ.मद,गौण खनिज मद या विधायक मद से छायादार शेड निर्माण कार्य करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने कलेक्टर को लिखा पत्र…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसियां का वार्ड क्रमांक 04 नया रेल्वे फाटक के …
HKP24News Online News Portal