बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।कोनी थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम 9वीं के छात्र ने जहर खाकर जान दे दी। छात्र की गुरुवार को परीक्षा थी और वो मोबाईल पर गेम खेल रहा था। इस पर पिता ने उसे डांटा और मोबाईल छीनकर तोड़ दिया। इसके बाद से छात्र काफी नाराज हो गया था। सुबह तक भी छात्र जब अपने कमरे से नहीं निकला तो परिजनों के उसके आत्महत्या करने का पता चला। खुदकुशी से पहले छात्र ने दीवार पर खरोंच कर लिखा कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम रमतला निवासी राहुल (15) पिता श्रवण 9वीं कक्षा का छात्र था। उसकी इन दिनों परीक्षा चल रही थी। बुधवार शाम वो काफी देर से मोबाईल पर गेम खेल रहा था। पिता श्रवण ने देखा तो उसे मना किया, लेकिन काफी देर हो जाने के बावजूद वो नहीं माना और गेम खेलता रहा। इस पर श्रवण ने उसे डांटा और मोबाईल छीनकर गुस्से में जमीन पर पटक दिया। मोबाईल टूटने से राहुल काफी नाराज हुआ और वहां से चला गया। रात को वह अपने कमरे में ही था। इसी दौरान किसी समय उसने कीटनाशक पी लिया और जान दे दी।सुबह काफी देर तक जब राहुल कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसके पिता श्रवण भीतर गए। अंदर वह पलंग पर निढाल पड़ा था। घरवाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे पर उसकी मौत हो चुकी थी। पिता ने ही कोनी थाने में सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिम्स भेजकर पोस्टमार्ट कराया। खुदकुशी करने से पहले राहुल ने रात को दीवार पर सुसाइट नोट लिखा था। इसके कहा है कि उसकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। राहुल के पिता श्रवण मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे थे, जिनमें राहुल सबसे बड़ा था।राहुल के पिता ने पुलिस को बताया कि घर में कीटनाशक नहीं था। संभवत:वह इसे दुकान से खरीदकर लाया था। हमला-500 नाम का यह जहर फसल के कीड़ों को मारने के काम आता है। पुलिस ने उसके कमरे से इसका डिब्बा जब्त किया है। छात्र ने कीटनाशक किस दुकान से खरीदा उसका पता पुलिस लगा रही है।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal