दन्तेवाड़ा(एचकेपी 24 न्यूज)।लोकसभा चुनाव के पहले गुरुवार को तीन इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है। ये तीन नक्सली अलग- अलग इलाकों में दशक भर से ज्यादा वक्त से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहे थे। ये कई बड़ी घटनाओं में भी शामिल रहे हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में प्लाटून कमांडर सहित डीएकेएमएस अध्यक्ष तक शामिल हैं। इनके सरेंडर के बाद पुलिस को कई सूचनाएं भी हाथ लगी हैं। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ये सभी नक्सलियों की खोखली विचारधारा व प्रताड़ना से तंग आ चुके थे।सरेंडर महिला नक्सली काले उर्फ पंडरी उर्फ सुशीला कारम नक्सलियों की प्लाटून 2 सी सेक्शन कमांडर है। साल 2003 से केएएमएस आरपीसी अध्यक्ष के रूप में भर्ती हुई थी। साल 2008 से प्लाटून 2 की सी सेक्शन कमांडर के रूप में काम कर रही थी। एरिया कमेटी सचिव कमलू ने साल 2011 में इसे तिमेनार केएएमएस का अध्यक्ष बनाया। साल 2007 में बेदरे, रानी बोदली, 2008 में कुपरेल, मोदोपल्ली , 2009 में ग्राम सालमेटा, 2010 में मारेमेड जैसी अन्य बड़ी घटनाओं में शामिल रही है। इन सभी घटनाओं में 70 जवानों की शहादत हुई थी, जबकि 6 जवान घायल हुए थे। इस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित है।नक्सलियों की इंद्रावती एरिया कमेटी के प्लाटून नम्बर 16 के सदस्य कमांडर पनसराम वट्टी ने भी सरेंडर किया है। यह साल 2007 से नक्सल संगठन से जुड़कर काम कर रहा था। इस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित है। एक लाख रुपए के इनामी नक्सली डीएकेएमएस अध्यक्ष राजू कड़ती ने भी सरेंडर किया है। संगठन में रहते हुए साल 2010 में फरसपाल में नवल कर्मा के घर से 12 बोर हथियार लूटने, मारपीट करने, मासोडी में सलवा जुडूम नेता रघु मुड़ियाम की हत्या करने समेत कई घटनाओं में शामिल रहा है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal