बिलासपुर(एचकेपी 24न्यूज)।आपने अक्सर फिल्मों में तस्करी के नए-नए तरीके देखे होंगे। ऐसे ही तरीके अब बदमाशों ने इस्तेमाल करने शुरू कर दिए हैं। गौरेला थाना पुलिस ने रविवार देर शाम चेकिंग के दौरान एक एंबुलेंस से 9 क्विंटल गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत 39 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।जानकारी के मुताबिक, आमाडोब चेकिंग प्वाइंट पर एसएसटी की टीम शाम को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक एंबुलेंस आती दिखाई दी। चेकिंग होने से एंबुलेंस रुकी तो उसका चालक उतरकर भाग निकला। इससे पुलिस को संदेह हुआ तो उन्होंने साथ बैठे व्यक्ति को उतार लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने एंबुलेंस चेक की तो उसमें मरीज की जगह प्लास्टि के बोरे भरे हुए थे। पुलिस ने बोरियां चेक की तो उसमें गांजा मिला। एक-एक किलो का पैकेट बनाकर गांजा भरा गया था।पुलिस को एंबुलेंस की चेकिंग के दौरान उसमें से छत्तीसगढ़ की नंबर प्लेट बराबमद हुई। जबकि गाड़ी पर मध्य प्रदेश का नंबर लिखी हुई प्लेट लगी थी। इसके बाद पुलिस ने गांजे को जब्त कर लिया है। बरामद गांजा की कीमत 39.65 लाख रुपए है। पकड़े गया आरोपी कमल सरोदे मध्य प्रदेश में खंडवा के दलारभाटा का रहने वाला है। गिरफ्तार किये गए आरोपी से अवैध गांजा के संबंध में और गिरोह को लेकर पूछताछ की जा रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal