Breaking News

कोरबा-तीसरी बार समय बदला कक्षा 5वीं, 8वीं की परीक्षा 4 से होगी…

कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।प्राइमरी व मिडिल के बच्चों को पूरे साल स्थानीय स्तर पर परीक्षा के लिहाज से स्कूलों में में अध्यापन कराया गया। शिक्षा में गुणवत्ता लाने की कवायद भी जारी रही। परन्तु यह पहले से तय था कि परीक्षा में किसी बच्चे को फेल नहीं कर सकते। इस स्थिति में वार्षिक परीक्षा के नाम पर बार-बार टाइम टेबल बदला जाना और अब बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा आयोजित करना समझ से परे है। जिले में शनिवार से आठवीं की परीक्षा शुरू होनी थी पर तीसरी बार टाइम टेबल बदल दिया गया है।लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा की तिथि बदली गई। शिक्षा विभाग की ओर से पहले 6 मार्च फिर 12 मार्च व अब 29 मार्च को नया सर्कुलर जारी कर प्राइमरी व मिडिल स्कूल की वार्षिक परीक्षा के लिए नया फरमान जारी किया गया है। फरमान ऐसा कि पूरे सत्र शिक्षकों ने क्या पढ़ाया क्या नहीं पढ़ाया इससे कोई मतलब नहीं लेकिन परीक्षा बोर्ड की तर्ज पर होगी। इसके लिए अंतिम टाइम टेबल के अनुसार 4 अप्रैल से परीक्षा शुरू हो जाएगी। इसके पहले जिले में 30 मार्च से कक्षा 8वीं की परीक्षा शुरू होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है। इसका विरोध अंदर ही अंदर स्कूलों के प्रमुखों के साथ शिक्षकों को भी है, लेकिन वे खुलकर सामने नहीं आना चाहते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …