Breaking News

बलौदा बाजार-पानी के पाउच में चल रहा था शराब की पैकेजिंग का धंधा,लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल की थी तैयारी,आबकारी विभाग ने शनिवार को बलौदा बाजार में अवैध शराब की दो फैक्ट्रियों को पकड़ा…

बलौदा बाजार(एचकेपी 24 न्यूज)।निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद आबकारी विभाग ने शनिवार को बलौदाबाजार में अवैध शराब की दो फैक्ट्रियों को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक में कारोबारी पानी के पाउच में शराब की पैकेजिंग कर रहे थे। पुलिस ने पाउच में भरी शराब, खाली पाउच और पैकेजिंग के उपकरण, पॉलीथीन और जरीकेन में भरी शराब सहित हजारों किलोग्राम लहन भी बरामद किया है। आबकारी अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों की तलाश में निकले गश्तीदल को गिधौरी के पास घटमड़वा में महानदी के किनारे पानी से भरे गड्ढों में महुआ लहन मिला।प्लास्टिक के ड्रमों में भी ऐसी ही लहन डुबोकर रखी गई थी। बड़े-बड़े चूल्हों पर शराब बनाई जा रही थी। प्लास्टिक के जरीकेन और पॉलीथीन में 140 लीटर बनी हुई महुआ शराब मिली। गश्ती दल को वहां भारी मात्रा में महाराजा ब्रांड का पानी पाउच मिला, इसमें से कुछ में शराब भरी हुई थी।वहां से पाउच पैकिंग की तीन मशीने में भी बरामद हुई हैं। ऐसी ही एक कार्रवाई हसुआ बलौदा गांव के सबरिया डेरा में जोक नदी के किनारे हुई है। दोनों कार्रवाईयों में आबकारी विभाग ने 9 हजार किलो लहन बरामद किया है। इस मामले में आबकारी विभाग किसी को पकड़ नहीं पाया है। आशंका जताई जा रही है कि पानी पाउच में भरी शराब का चुनावी उपयोग होने वाला था।आबकारी अधिकारियों ने बताया कि शराब बनाने वाले बाकायदा गैंग बनाकर इसे अंजाम दे रहे थे। उन्होंने शराब बनाने के लिए महानदी और जोक नदी के पानी का इस्तेमाल किया। यह पानी वे बाकायदा पाइपलाइन बिछाकर अपने अड्डे तक ले आ रहे थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …