Breaking News

नई दिल्ली-पाकिस्तान ने LoC से लगे पुंछ में तोड़ा सीजफायर, सेना की चौकियों को बनाया निशाना…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले में सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने मनकोट और कृष्णाघाटी सेक्टरों में लगभग 8 बजे से मोर्टार दागने शुरू किये और गोलीबारी भी की।प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने बिना कारण युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने बताया कि आखिरी खबर मिलने तक सीमा पर पर दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है।इससे पहले बीते 23 मार्च को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास अग्रिम चौकियों को निशाना बनाते हुए बिना किसी उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी थी। पुंछ सेक्टर में सीमा पार से शाम करीब साढ़े पांच बजे छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तानी सेना ने शाहपुर और केरनी इलाकों को निशाना बनाया, जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों को अपने-अपने घरों के अंदर शरण लेनी पड़ी थी।पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ठिकाने पर भारत द्वारा की गयी हवाई कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये थे। तब से राज्य में एलओसी के पास खासकर पुंछ और राजौरी जिलों में कई गांवों को निशाना बनाकर की गयी सीमा पार उल्लंघन की 125 से अधिक घटनाएं हुई हैं। पाकिस्तानी सेना के इन हमलों में चार आम नागरिक मारे गये हैं और सेना का एक जवान शहीद हो गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …