Breaking News

धमतरी-नाईट ड्यूटी करने के दबाव में महिला डॉक्टर ने दिया इस्तीफा,मचा हड़कंप,जिला अस्पताल में एक वरिष्ठ डाक्टर से परेशान होकर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ शुचिता गोयल ने सिविल सर्जन को सौंप दी अपना इस्तीफा…

धमतरी(एचकेपी 24 न्यूज)।जिला अस्पताल में एक वरिष्ठ डाक्टर से परेशान होकर मनोरोग विशेषज्ञ डॉ शुचिता गोयल ने सिविल सर्जन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उधर इस्तीफे के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हडक़ंप मच गया है।जिला अस्पताल में एक ही छत के नीचे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के उद्देश्य से शासन की ओर से स्पर्श क्लीनिक की स्थापना की गई है। दो साल पूर्व यहां रायपुर के मनोरोग विशेषज्ञ डॉ सीपी कुमार की नियुक्ति की गई थी। करीब सालभर ड्यूटी करने के बाद उन्होंने अपना इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद जिला अस्पताल में मनोरोग के मरीजों को भटकना पड़ रहा था। ऐसे में जिला प्रशासन की पहल पर वर्ष-2018 में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ शुचिता गोयल की पदस्थापना की गई है।बताया गया है कि उनके ज्वाइनिंग के बाद से नाईट ड्यूटी करने के लिए उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। वैसे देखा जाए तो वह जिस विभाग की डॉक्टर है, वहां रात को ड्यूटी करने का कोई औचित्य भी नहीं है। सूत्रों के अनुसार पूर्व में पांच डाक्टरों के स्थानांतरण में भी उनकी खास भूमिका रही है। वे मरीजों के साथ दुव्र्यवहार करने के नाम पर बदनाम तो है, साथ ही अपने सहयोगी डाक्टरों को मानसिक रूप से परेशान करने में पीछे नहीं रहते। और तो और सत्ता के साथ सांठगांठ कर वे पिछले करीब 20 सालों से यहां जमे हुए है।उल्लेखनीय है कि मनोरोग विशेषज्ञ डॉ शुचिता गोयल की स्पर्श क्लीनिक में नियुक्ति के बाद से जिला अस्पताल में मनोरोगियोंं ने राहत की सांस ली थी। सालभर में करीब ५ हजार से अधिक मरीजों की जांच की गई थी, जिसमें से अधिकांश मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला था। अब उनके इस्तीफे की खबर के बाद से आम नागरिकों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कलक्टर से ऐसे डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। डॉ शुचिता गोयल ने बताया मनोरोग चिकित्सक के रूप में वर्ष-2018 में मेरी पदस्थापना हुई है। नाईट ड्यूटी को लेकर अक्सर मुझ पर दबाव बना रहता था।जिससे मैं परेशान थीं। यही कारण है मैने सिविल सर्जन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।आस बारे में सिविल सर्जन डॉ एमएस मूर्ति ने बताया जिला अस्पताल में सभी डाक्टरों को बारी-बारी से नाईट ड्यूटी करना पड़ता है। ड्यूटी के लिए दबाव बनाने की बात की मुझे जानकारी नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मालखरौदा-सक्ती:- ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से ग्राम पंचायत कार्यालय मे अधिकांश समय लटका रहता है ताला..पंचायत भवन कार्यालय से हमेशा नदारद रहते है सचिव..पंचायत भवन मे अधिकांश समय ताला लटकने एवं सचिव का पंचायत से नदारद रहने के कारण लोग परेशान…सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्य दिवस समय पर उपस्थित रह कर ग्राम पंचायत भवन खोल कर पंचायत के काम काज का संचालन करने सुनिश्चित करवाने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने सीएम हेल्प पोर्टल मे की मांग…

🔊 Listen to this मालखरौदा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।ग्राम पंचायत खेमडा सचिव का मनमानी लापरवाही कार्यशैली से …