महासमुंद(एचकेपी 24 न्यूज)।बारनवापारा अभ्यारण के अंतर्गतगस्त देवगांव में एक वनरक्षक पर तीर कमान से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि अज्ञात शिकारी ने वनरक्षक पर हमला किया। घटना के दौरान वनरक्षक के साथ चौकीदार भी था। प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया। वहीं, हमलावर वनरक्षक पर तीर चला कर घटनास्थल से फरार हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शिकारी ने वनरक्षक को जानवर समझकर तीर छोड़ा होगा। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।मिली अनुसार घटना दोपहर की बताई जा रही है। बारनवापारा अभ्यारण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगांव के पास कक्ष क्रमांक 123 में घटना उस समय घटित हुई जब वनरक्षक यगेश्वर प्रसाद सोनवानी एवं रामजी चौहान चौकीदार जंगल गश्त कर रहे थे। इसी दरमियान शिकार की नियत से छुपकर कर खड़े अज्ञात ग्रामीण शिकारी ने तीर चला दिया जिससे यगेश्वर प्रसाद सोनवानी की पसली में तीर जा धंसा। इसके पश्चात चौकीदार रामजी चौहान भागते हुए धनुषधारी का कुछ दूर पीछा किया।फिर वह लौटकर घायल पड़े वनरक्षक के पास आकर उसे दिलासा देकर वहां से सूचना देने चला गया। सूचना के पश्चात बारनवापारा से जिप्सी लाई गई और घटनास्थल से घायल सोनवानी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीर लगी हालत में ही रायपुर रेफर कर दिया गया है।डॉक्टरों का कहना है कि तीर को पसली से निकलते ही खून का बहाव बढ़ जाएगा इसलिए तीर निकालना उचित नहीं है अत: तीर लगी हालत में ही वनरक्षक को रायपुर रेफर कर दिया गया है। लगभग 4 इंच शरीर के भीतर तीर घुसा हुआ है परिक्षेत्र सहायक सालिक राम डड़सेना ने बताया कि उक्त घटना की जानकारी राजा देवरी पुलिस चौकी एवं वन विभाग के आला अधिकारियों को दे दी गई है। डीएफओ बलोदा बाजार एवं एसडीओ भी रायपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal