राजनांदगांव(एचकेपी 24 न्यूज)।छात्राओं से स्कूल में हो रही छेड़खानी के बाद अब एक शिक्षिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामला खैरागढ़ ब्लाॅक के मुढ़ीपार का है। जहां पदस्थ शिक्षिका ने स्कूल के प्रभारी प्राचार्य आरडी बंजारे पर छेड़खानी करने और विरोध करने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायत की है।मामले में सबसे शर्मनाक पहलू ये है कि जब शिकायत की जानकारी बीईओ अंगेश्वर दिल्लीवार को मिली तो उन्होंने प्रभारी प्राचार्य आरडी बंजारे को अपने पास बुलाकर समझाइश दे दी और इसके बाद पीड़िता को आपस में मामला सुलझा लेने और अकेले में प्रभारी प्राचार्य के सामने नहीं जाने की बात भी कह दी। जबकि बीईओ को तत्काल मामले में कार्रवाई करना थी। शिकायत के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं होने से परेशान शिक्षिका ने कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से मामले की शिकायत की। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया। दावा किया जा रहा है कि शुक्रवार को मुढ़ीपार स्कूल पहुंचकर पूरे जांच बीईओ, एबीईओ और शिक्षा विभाग की टीम करेगी।शिकायत जब कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी से की तो बीईओ दिल्लीवार इस पर शिक्षिका पर नाराज हो गए। उन्होंने शिक्षिका को फोन कर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा अगर ऐसी शिकायत थी तो उसे पहले ब्लाॅक लेवल के अफसर (खुद) को बताना चाहिए। दोबारा फोन कर बीईओ ने कहा मैंने प्रभारी प्राचार्य को समझाइश दे दी है।शिक्षिका ने अपनी शिकायत में बताया कि प्रभारी प्राचार्य आरडी बंजारे उसे अकेले कमरे (लैब) में रहने के लिए दबाव बनाता है। इसके लिए बाकायदा उसने नोटिस भी जारी किया था और निर्धारित कक्ष में ही अकेले रहने अन्यथा कार्रवाई की बात कही थी। शिक्षिका के मुताबिक बंजारे लगातार उनसे अश्लील हरकत करता है, इसका विरोध करने पर वह नौकरी से हटवा देने से लेकर कई तरह की धमकियां और दबाव बनाता है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal