Breaking News

जगदलपुर-प्रशिक्षण कार्यक्रम में नहीं पहुंचने वाले 17 मतदान अधिकारियों को कलेक्टर ने की निलंबित,ये सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए मतदान प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे थे…

जगदलपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।चुनाव तैयारियों में लापरवाही बरतने वाले 17 शासकीय कर्मचारियों को रिटर्निंग ऑफिसर और कलेक्टर बस्तर ने निलंबित कर दिया है. ये सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों से भागते हुए मतदान प्रशिक्षण में नहीं पहुंचे थे. मामले को गंभीरता से लेते हुए रिटर्निंग ऑफिसर ने सभी को निलंबित कर दिया है.दरसअल 26 और 27 मार्च को चुनाव दल के प्रमुख पीठासीन और मतदान अधिकारी के लिए निर्मल विद्यालय में विशेष ट्रेनिंग आयोजित की गई थी, मगर इन 17 अधिकारियों ने ट्रेनिंग में आना जरूरी नहीं समझा. जिसके चलते इन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी अय्याज तंबोली ने निलंबित कर दिया है.निलंबित अधिकारियों में पीठासीन अधिकारी चन्द्रसेना कश्यप,नरेश नेताम,ओमकारेश्वर सिंग,देवानंद साहू,रामनारायण साहू,दीपक बड़ा,देवेंद्र कुमार प्रधान,अजय पन्ना,अनिल ध्रुव,अशोक भगत,एम श्रीकांत राव,खगेश्वर माझी,पालक राम कोसमा,बसंत कुमार नेताम,वैभव श्रीवास्तव और सतीश क्सिपोट्टा शामिल हैं. निलंबित सभी कर्मचारी/अधिकारी शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …