जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।डभरा थानांतर्गत ग्राम गोबरा व कटेकोनी के बीच गुरुवार 19 मार्च को चार नकाबपोश युवकों ने खरसिया के व्यवसायी की आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर 70 हजार की लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है।लूट की खबर पाकर पुलिस हरकत में आ गई है। लुटेरों की तलाश के लिए पुलिस नाकेबंदी कर जांच में जुटी है।लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा है।डभरा पुलिस के अनुसार खरसिया के व्यवसायी कमल अग्रवाल अपने कारोबारी के लिए गुरुवार को डभरा क्षेत्र के कटेकोनी आया था।वह गोबरा गांव पार कर कटेकोनी की तरफ बढ़ रहा तभी दो बाइक में चार नकाबपोश आए और व्यवासायी की आंख में मिर्च पाउडर छिड़कर उसके बैग को छीनकर भाग निकले।घटना की खबर पुलिस को हुई। पुलिस तत्काल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश में जुट गई। फिलहाल पुलिस नकाबपोश लुटेरों की तलाश नहीं कर पाई है।अज्ञात लुटेरों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal