डभरा(एचकेपी 24 न्यूज)।युवा सामाजिक कार्यकर्ता हिन्देश कुमार यादव बुधवार 27 मार्च को छुछुभांठा में संचालित होने वाला शासकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे थे.जहां अध्ययनरत् विद्यार्थियो से मुलाकात कर चर्चा किया.वहां विद्यार्थियो का कुल दर्ज संख्य 13 है.वही आज महज 5 विद्यार्थी उपस्थित थे.औसतन 7-8 विद्यार्थियो के नियमित विद्यालय आने का जानकारी दी गयी.वर्तमान स्थिति से रूबरु होने पश्चात् नाराजगी व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि लगातार सरकारी स्कूलो में सुविधा बढ रहा है.पहले प्राथमिक शाला के विद्यार्थी दरी टाटपट्टी मे जमीन पर बैठते थे.अब वर्तमान मे अच्छा से बैठ कर विद्यार्थी पढाई-लिखाई कर सके.इस मंशा से ब्रेंच एंव टेबल उपलब्ध करवाया गया है.विद्यालय मे बच्चो के लिए ही विशेष पानी का टंकी उपलब्ध है.जहां से पाईप के जरिए पानी का सप्लाई हो रहा है.बच्चो को पीने के लिए पानी मिल पा रक्षा है.इसके अलावा विद्यालय मे पढने-लिखने के लिए आवश्यक सभी सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद विद्यार्थियो का नाम कम दर्ज होने एंव नियमित उपस्थिति भी बेहद कम दर्ज करने को हम निराशाजनक मानते है.जिसमे सुधार लाने प्रयास करने बेहद जरुरी है.श्री यादव ने कहा कि सर्व प्रथम आप लोगो के विद्यालय में 13 विद्यार्थियो का नाम दर्ज है.उन बच्चो एंव पालको का बैठक लेवे.बच्चे स्कूल मे क्या चाहते है.पढाई-लिखाई कैसा हो,तो वो पढेंगे.इसका जानकारी लेकर प्रयास करे.बच्चो का विशेष ख्याल रख कर पढाई-लिखाई कार्य को करवाईये.स्कूल मे पढने वाले बच्चो को अति महत्व दीजिए.बच्चो को लगना चाहिए,कि स्कूल उनके खुद का है.उनके ईच्छानुसार स्कूल का संचालन होता है.इससे बच्चो का मन पढने-लिखने का हो जाएगा.वही नियमित विद्यार्थियो का शत्-प्रतिशत् उपस्थिति दर्ज होने लगेगा.इसके अलावा स्कूल से जुडे मुहल्ला का सर्वे कीजिए.विद्यालय मे उपलब्ध सुविधाओ के बारे मे जानकारियां प्रदान कीजिए.पालको से लगातार सम्पर्क कीजिए.इससे जरुर दर्ज संख्या का बढोत्तरी करने मे सफलता मिल सकेगा.श्री यादव ने कहा कि हम भी आप लोगो के स्कूल मे नियमित बच्चो का शत्-प्रतिशत् उपस्थिति दर्ज करवाने के साथ ही दर्ज संख्या मे वृध्दि करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे.इस तरह से श्री यादव ने शिक्षको को बेहतर से बेहतर कर विद्यालय का स्तर ऊंचा करने आवश्यक सुझाव दिया.
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal