Breaking News

रायगढ-फीस नहीं मिली तो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल ने 15 बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोका,खरसिया स्थित स्कूल में परिजनों ने पहुंचकर किया हंगामा,शिक्षामंत्री से शिकायत,बीईओ और एसडीएम की टीम पहुंची, शिकायत के बाद प्रबंधन ने मानी गलती..

रायगढ़(एचकेपी 24 न्यूज)।खरसिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रबंधन ने सोमवार को परीक्षा से पहले 15 छात्रों को फीस नहीं पटाने की बात पर बाहर कर दिया। परिजन के आक्रोश जताने पर बीईओ और एसडीएम की टीम पहुंची तो मामला शांत हुआ। स्कूल प्रबंधन ने अपनी गलती मान ली। पालकों ने इसकी सूचना क्षेत्र के विधायक और उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और डीईओ आरपी आदित्य को भी दी।सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार सुबह लगभग 8 बजे उदय और अरूण क्लास में पढ़ने वाले 70 बच्चे परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा हाल में पहुंचने से पहले जिन छात्रों ने फीस जमा नहीं किया था उन्हें बाहर में ही रोक दिया गया। फीस जमा नहीं करने वाले लगभग 15 छात्र थे। परीक्षा में बैठने से मना करने पर वे घर चले गए। इसकी शिकायत उन्होंने अपने पालकों से की। पालक स्कूल पहुंचे और उन्होंने हंगामा मचाया।आखिर में बीईओ एके भारद्वाज और एसडीएम गिरीश रामटेके द्वारा तत्काल विद्यालय पहुंचकर बच्चों को परीक्षा में बैठने के निर्देश देते हुए इस तरह की घटनाओं को ना दोहराने की हिदायत दी गई। तब जाकर मामला शांति हुआ। पालक महेंद्र महंत ने बताया कि उनका बेटा इसी स्कूल में पढ़ता है। तीन महीने से उन्होंने फीस जमा नहीं कराई थी। इसके लिए स्कूल प्रबंधन ने कभी उन्हें नोटिस नहीं भेजा। अचानक सोमवार को उनके बेटे ने सूचना दी कि उसे परीक्षा देने से मना किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के‌ पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …