Breaking News

बिलासपुर-बैंक से रुपए निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से बाइक सवारों ने एक लाख लूट लिए,बेटियों की शादी का कर्ज चुकाने के लिए रुपए ले जा रहा था ग्रामीण,जमीन बेचकर रुपए किया था इकट्‌ठा, बदमाशों ने रास्ते में ही लूट लिया…

बिलासपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।बैंक से रकम निकालकर घर जा रहे ग्रामीण से बाइक सवार नकाबपोशों ने रास्ता रोककर एक लाख रुपए छीन लिया। पुलिस ने लूटपाट की गंभीरता को छिपाने के लिए इस केस में चोरी की धारा लगाकर एफआईआर दर्ज किया है।ग्राम दलदली निवासी लक्ष्मी नारायण मिरी गांव में खेती-किसानी करता है। उनकी चार बेटियां हैं। तीन की शादी हो चुकी है। शादी के समय जरूरत पड़ने पर कुछ लोगों से उसने उधार में रकम ली थी।कर्ज चुकाने के लिए लक्ष्मी नारायण ने 4 दिन पहले अपनी जमीन जमुना बाई के पास बेची थी। एवज में 52 हजार रुपए नगद मिले तो इसे उधारी वालों को दे दिया। 1 लाख 76 हजार रुपए खरीददार ने खाते से ट्रांसफर किया था। कर्ज बाकी था। इन्हें चुकाने के लिए रकम निकलवाने सोमवार की सुबह 10.30 बजे मस्तूरी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित पहुंचा। लंच के बाद बैंक से एक लाख रुपए निकाले।लक्ष्मीनारायण से लूटपाट हुई थी जो गंभीर अपराधों की श्रेणी में आता है। पुलिस को इसका जवाब बड़े अधिकारियों को देना पड़ता है। इसे छिपाने के लिए ही इस केस में पुलिस ने चोरी की धाराएं लगा दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …