कोरबा(एचकेपी 24 न्यूज)।जिले के करतला थाना क्षेत्र के केरवा गांव के पास मिली खून से लथपथ लाश की गुत्थी पुलिस ने लेने का दावा किया है. पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल किया गया टंगिया भी बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी सुनील कुमार के मुताबिक़ यह हत्या शराब के नशे में और ज्यादा शराब पीने को लेकर हुआ था. शराब के नशे में धुत्त एक साथी ने अपने दुसरे साथी को टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया था.जानकारी के मुताबिक़ करतला पुलिस को मृतक विजयलाल उर्फ़ महादेव के भाई ने बीते 18 मार्च को सूचना दी थी की उसके भाई की खून से लथपथ लाश गांव के ही परदेशी राम मंडल के खेत में देखी गई है. पुलिस ने तत्काल ही लाश को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया और पतासाजी शुरू की. इस पड़ताल पर उन्हें जानकारी मिली की परदेशी राम के खेत के एक पेड़ को काटने के लिए पांच मजदूर पहुंचे थे. इनमे भगतराम, रामलाल, गजाराम, पंचराम और विजयलाल शामिल थे. पुलिस ने जब अपने तफ्तीश की दिशा बदली तो उन्हे मालूम चला की यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनमे से एक पंचराम ने की है.आरोपी पंचराम के मुताबिक़ लकड़ी काटने के दौरान सभी साथियों ने पहले खेत में बैठकर जमकर शराब का सेवन किया. इसी बीच जब शराब खत्म हो गई तो पंचराम ने मृतक विजयलाल को और शराब लाने को कहा. विजय ने शराब के लिए पैसे नहीं होने की बात कही. लेकिन यह जवाब नशे में धुत्त पंचराम को बुरा लगा और उसने अपने पास रखे कुल्हाड़ी से विजयलाल पर वार कर दिया. इस घातक वार से विजयलाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दुसरे साथी खुद की जान बचाकर वहां से भाग निकले.ह्त्या के इस पूरे वारदात के बाद दुसरे सभी साथी इतने खौफजदा थे कि उन्होंने पुलिस तक को इसकी सूचना नहीं दी. पुलिस ने अब सभी प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिया है. वहीं आरोपी पंचराम के खिलाफ हत्या के धाराओं के तहत मामला कायम कर उसे न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल करने की तैयारी की जा रही है.
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal