रायपुर(एचकेपी 24 न्यूज)। सारनाथ एक्सप्रेस से एक यात्री का हाथ कटने की घटना के कुछ दिन बाद ही सोमवार को दो घटनाएं हो गई। डोंगरगढ़ तरफ से रायपुर आया एक यात्री को वेटिंग हॉल में हार्ट अटैक आया गया। इससे पहले सुबह नौ बजे लोकल ट्रेन में एक महिला यात्री दुर्घटना का शिकार हो गई।वह रायपुर से दुर्ग जाने के लिए लोकल ट्रेन में चढ़ रही थी। पैर फिसलने से उसके सिर और शरीर में अंदरूनी चोट आई। दोनों घटनाओं में स्टेशन प्रबंधन ने रेलवे डॉक्टर को बुलाकर उपचार कराया, लेकिन हार्टअटैक यात्री को बचाया नहीं जा सका। जबकि महिला यात्री को उपचार के लिए अंबेडकर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है।स्टेशन प्रबंधन के अनुसार भनपुरी निवासी 40 वर्षीय ममता यादव नामक महिला यात्री दुर्ग जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी। लोकल ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और गिर गई।स्टेशन प्रबंधक हिमांशु कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म एक पर संचालित उपचार केंद्र को सूचना दी गई, जिसकी स्टेशन में ही उसका प्राथमिक इलाज कराने की व्यवस्था कराई। इसके बाद एम्बुलेंस से उसे अंबेडकर हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।दो घटनाएं हो जाने से स्टेशन में हड़कंप मच गया। यात्री प्रतीक्षालय में एक यात्री को हार्ट अटैक आने की सूचना मिलते ही कई यात्री भी पहुंच गए। जीआरपी के अनुसार डोंगरगढ़ लोकल ट्रेन से पुरुष यात्री रायपुर शादी का कार्ड बांटने निकला था। हार्ट अटैक की सूचना मिलने पर स्टेशन प्रबंधन ने तुरंत रेलवे डॉक्टर को बुलाया। जांच के दौरान जान नहीं होने के संदेह पर उसे तुरंत अंबेडकर अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी थाना प्रभारी एसएल राजपूत के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal