नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कश्मीर घाटी में अपने कर्मियों के काफिलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बख्तरबंद गाडिय़ों (एमपीवी) के नए बेड़े एवं 30 सीटों वाली बसों की खरीद करेगा। बल के प्रमुख ने यह जानकारी दी। अर्धसैनिक बल ने आतंकवाद रोधी एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कर्तव्यों के निर्वाह के लिए कश्मीर घाटी में तैनात अपनी 65 बटालियनों के लिए अपने बम निरोधी दस्ते को भी बढ़ाने का फैसला किया है।बल ने ये नए उपाय 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद किए हैं। इस हमले में जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले की एक बस में सवार 40 कर्मी उस समय शहीद हो गए थे जब आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से बस को टक्कर मार दी थी। सीआरपीएफ के महानिदेशक आर आर भटनागर ने बताया,हम कश्मीर में अपनी आईईडी रोधी क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं। हम और बख्तरबंद गाडिय़ां खरीद एवं भेज रहे हैं और बल की बसों को बुलेट प्रूफ बना रहे हैं। बड़ी बसों को बख्तरबंद बनाना मुश्किल है इसलिए हम 30 सीटों वाली छोटी बसों को खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं जिन्हें बेहतर तरीके से बख्तरबंद किया जा सके।सीआरपीएफ प्रमुख ने कहा कि यह तय किया गया है कि कश्मीर घाटी में तैनात बल की प्रत्येक बटालियन को बम निरोधी दस्ता उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलवामा जैसे हमलों से निपटने के लिए काफिले की आवाजाही एवं सुरक्षा के नए तरीकों पर गौर किया गया है।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal