जांजगीर-चांपा(एचकेपी 24 न्यूज)।माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का काम सोमवार को अव्यवस्था के बीच आनन-फानन में शाउमावि क्रमांक एक में शुरू हो गया। मूल्यांकन कार्य के लिए बुलाए गए शिक्षक व व्याख्याता हड़बड़ी में निर्धारित समय पर पहुंच गए थे लेकिन उन्हें परेशान होना पड़ा। बोर्ड द्वारा मूल्यांकन के लिए भेजी गई कापियां एक दिन पहले मूल्यांकन केंद्र पहुंची। सोमवार को कापियों का मिलान व गिनती करने में ही काफी समय लग गया जिसकी वजह से भी वेल्वरों को परेशान होना पड़ा।बोर्ड ने वेल्वेशन के लिए जिले में दसवीं की 50 हजार 776 तथा बारहवीं की 20 हजार 245कापियों सहित कुल 71 हजार 21 कापियां भेजी है। मूल्यांकन का पहला दिन अव्यवस्था के नाम रहा। पहले दिन कापियों के मिलान के बाद विषय वार हेड और डिप्टी हेड बनाए गए उसके बाद दोपहर बाद वेल्वरों को औपचारिकता निभाते हुए जांचने के लिए के उत्तरपुस्तिका दी गई। पहले दिन कक्षा बारहवीं के 342 मूल्यांकनकर्ताओं ने 1224 उत्तरपुस्तिाओं की जांच की। वहीं कक्षा दसवीं के 117 शिक्षकों ने 562 कापिंया चेक किया।बोर्ड की कापियां चेक करने आए वेल्वर सोमवार की सुबह से हाईस्कूल क्रमांक एक पहुंच गए थे। लेकिन मूल्यांकन केंद्र में अव्यवस्था का आलम था। क्योंकि पहले मूल्यांकन के लिए आई कापियों को व्यवस्थित करना पड़ा। इसके बाद कापियां चेक करने के लिए दी गई। इस कारण पहले दिन कम कापियां चेक हो पाई। मंगलवार से मूल्यांकन कार्य की रफ्तार बढ़ेगी।इस बारे मे मूल्यांकन केन्द्र प्रभारी एसवी शर्मा ने कहा कि मूल्यांकन का पहला दिन था। इस कारण व्यवस्था बनाने में थोड़ी परेशानी तो हुई। मंगलवार से सब काम व्यवस्थित हो जाएगा।
Check Also
बिलासपुर:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक निर्माण विभाग (PWD) बिलासपुर संभाग के मुख्य अभियंता आर.के.रात्रे से सौजन्य मुलाकात कर बरसात के पूर्व कार्य रोकने के पहले निर्माणाधीन सड़क में स्थित समस्त गड्ढों का चिन्हांकन करवा कर गुणवत्तापूर्ण एवं मजबूती से समतलीकरण/सुधार कार्य करवाने की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने एवं लोक निर्माण विभाग के द्वारा निर्माण किए जाने वाला शासकीय भवनों का आधुनिक एवं आकर्षक रंगों से गुणवत्तापूर्ण रंग-रोगन कार्य करवाने का स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करवाने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this बिलासपुर(एचकेपी 24)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार …
HKP24News Online News Portal