सुकमा(एचकेपी 24 न्यूज)। जिले के धुरनक्सल प्रभावित भेज्जी के एलाड़मडगु में ग्रामीणों द्वारा गांव से पुलिस कैंप को हटाने की मांग के बाद सुकमा एसपी साफ तौर पर कैंप हटाने से इंकार कर दिया है। सुकमा एसपी दर्शन सिंह मरावी ने आज पत्रकार से चर्चा के दौरान कहा है कि गांव से कैंप किसी भी स्थिति में नहीं हटाया जाएगा।नक्सली ग्रामीणों को दिगभर्मित कर कैंप हटवाना चाहते है और हम उनके इरादे पूरे नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, कैम्प खुलने से नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है और गतिविधियों पर लगाम लग रहा है तो नक्सली ग्रामीणों को आगे कर रहे हैं। यह कैम्प ग्रामीणों के लिए है और रहेगा।बता दें कि कैम्प हटाए जाने के मामले को लेकर कुछ दिन पहले अंदरूनी इलाकों में ग्रामीणों की एक बैठक हुई थी। जिसमें ग्रामीणों ने गांव से कैम्प हटाने की अपील कर सुरक्षाबलों पर आरोप भी लगाए थे।इस पर सुकमा एसपी डीएस मरावी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बयान जारी किया कि एलाड़मड़गु कैम्प किसी भी सूरत में नहीं हटाया जाएगा। एसपी ने कहा ये नक्सलवाद की ही नीति हैं कि लोगों को दिग्भर्मित करके विरोध करा रहे हैं। हमें मालूम है कि नक्सलियों के कहने पर ही इतने सारे ग्रामीण जुटे हैं।
Check Also
सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …
HKP24News Online News Portal