Breaking News

नई दिल्ली-पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर,पुंछ में पाकिस्तान की ओर से फायरिंग में एक जवान शहीद…

नई दिल्ली(एचकेपी 24 न्यूज)।पाकिस्तान ने एक बार फिर नापाक हरकत की है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया और भारी गोलीबारी की. इस दौरान सेना का एक जवान जख्मी हो गया. घायल होने के बाद से ही उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां आज उसने अंतिम सांस ली. पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का भारतीय जवानों ने भी मुहंतोड़ जवाब दिया.इससे पहले 21 मार्च को होली के दिन राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई थी. इस दौरान एक भारतीय सैनिक यश पाल शहीद हो गया.14 फरवरी को पुलवामा में आतंकी हमले और उसके जवाब में भारत की कार्रवाई के बाद से पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है. पाकिस्तानी सेना ने 100 से अधिक बार सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी में सीमावर्ती इलाकों में रह रहे आम लोग काफी प्रभावित हुए हैं और उन्हें घर छोड़ने को मजबूर होना पड़ा है.

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सक्ती:- हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आवश्यक सर्वसुविधायुक्त पर्याप्त कक्षायुक्त नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन नव निर्माण कार्य करवाने के साथ ही डभरा एवं सक्ती विकासखण्ड क्षेत्र मे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जन कल्याणकारी योजनाओ के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का प्रभावी प्रचार प्रसार तथा जन जगरुकता अभियान चलवा कर जन-जन को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का समस्त योजनाओ से लाभवन्दित करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने सौंपा ज्ञापन…

🔊 Listen to this सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)।हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सुनिल …