बलरामपुर(एचकेपी 24 न्यूज)।एक तरफ जब होली के दिन सभी लोग रंगों से खेल रहे थे, ठीक उसी समय बलरामपुर जिला जेल में एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कैदी की आत्महत्या के मामले में जेल प्रशासन ने 2 जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही इस घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए है।आपको बता दें कि बलरामपुर में रामानुजगंज स्थित जिला जेल में हत्या के आरोप में सत्येंद्र साहू बंद था। होली के दिन सुबह उसने जेल के शौचालय में रोशनदान से गले में कपड़ा डालकर फांसी लगा ली। सत्येंद्र ने गमछे से फंदा बनाया था। बंदी द्वारा फांसी लगाने की घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तुरंत उसे फंदे से उतारा गया। उसे तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।जेल प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्येंद्र ग्राम सरना का रहने वाला था और साल 2018 में वो हत्या के आरोप में जेल पहुंचा था। फिलहाल उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, लेकिन इसी बीच उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल प्रहरियों के मुताबिक वह शौच जाने का बोलकर गया था।फिलहाल बंदी द्वारा आत्महत्या करने के बाद जेल प्रशासन ने उस समय ड्यूटी पर तैनात 2 प्रहरियों राजकुमार कुर्रे और दिलीप सिंह को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामला दर्ज करते हुए पूरी घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं।
Check Also
डभरा-सक्ती:- गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से पीड़ित धुरकोट निवासी अजय कुमार टण्डन के लगभग 10 वर्षीय पुत्र बालक रिमोन टण्डन के उपचार हेतु बिलासपुर संभाग स्तर से आर्थिक सहायता प्रदान करवाने नियमानुसार उचित कार्यवाही करने हिन्देश एजुकेशन हेल्थ एण्ड वेलफेयर फाउण्डेशन के संस्थापक सह निर्देशक हिन्देश कुमार यादव एवं अध्यक्ष सुनिल कुमार बर्मन ने संयुक्त रुप से संभागायुक्त बिलासपुर संभाग को सौंपा ज्ञापन…
🔊 Listen to this डभरा-सक्ती(एचकेपी 24 न्यूज)। गंभीर बीमारी आइसोलेटेड ग्रोथ हार्मोन डेफिशिएंसी टाइप-1ए से …
HKP24News Online News Portal